टीकमगढ़। बीते रोज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ टीकमगढ़ प्रवास पर रहे जिनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत सम्मान किया। सबसे पहले शहर के सर्किट हाउस मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया बाद में शहर के एक स्थानीय गार्डन में मंडल सेक्टर की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की, बैठक में युवा कार्यकर्ताओं को रीड की हड्डी घोषित किया। मंडल सेक्टर की बैठक के बाद अपने काफिले के साथ नजरबाग प्रांगण पहुंचे इस दौरान जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में जोशीला स्वागत सम्मान किया गया। सभा स्थल पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया उन्होंने सभा को संबोधित कहते हुए कहा कांग्रेस रंग बदलने की राजनीति नहीं करती है नाही खोखली घोषणाएं करती है प्रदेश में युवाओं एवं किसानों की जो स्थिति आज आप सब देख रहे हैं वह किसी से छुपी नहीं है कांग्रेस हमेशा जनता के हित की राजनीति करती है ना की जनता को गुमराह कर दो देकर चार वसूलने की आयोजित कार्यक्रम में जिले की जतारा विधानसभा क्षेत्र मैं निरंतर पार्टी को बल देने वाले सक्रिय युवा नेता पंकज अहिरवार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचकर सभा को जोशीला किया और जय-जय कमलनाथ के नारों को लगाकर कार्यक्रम को उत्साहित्य किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

