टीकमगढ़ । जिला मुख्यालय से लगे नजदीकी ग्राम नयाखेरा में रविवार 22 जनवरी 2023 को मानवीय संवेदना समिति के कंबल वितरण अभियान का समापन किया गया यह कार्यक्रम दोपहर करीब 2 बजे से समारोह पूर्वक आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर सत्र न्यायधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार मुख्य रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम में वही सुरेश मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कैलाश नारायण मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा, पत्रकार बीडी यादव ,पत्रकार समीर खान सहित मानवीय संवेदना समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी ,सचिव मनीराम कठैल, स्टेट बैंक सेवानिवृत्त स्वतंत्र कुमार जैन ,केएल टेलर ,प्रवक्ता विनोद कुमार राय ,ओम प्रकाश रावत, इरफान अहमद बबलू सहित नया खेरा ग्रामीण जनों में नरेंद्र यादव, महीपत ,राहुल ,संतराम, राजू ,सत्येंद्र, मनीष मथुरा यादव एवं सदीप सोनी व कन्याओं सहित ग्रामीण वृद्ध वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वीरेंद्र चंसौरिया ने किया। मानवीय संवेदना समिति का कंबल वितरण अभियान समापन समारोह कार्यक्रम बड़े ही गरिमा पूर्ण तरीके से किया गया जहां चयनित करीब 10 असहाय बेसहारा वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित माननीय अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार ने चयनित महिलाओं को कंबल दिए एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथि गणों ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की एव कंबल वितरण किए गए। मंचासीन अतिथि गणों ने बारी-बारी से कार्यक्रम को संबोधित भी किया और मुख्य अतिथि माननीय अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यह मानवीय संवेदना समिति का नेक और सराहनीय काम है जहां समाज में ऐसे कार्य बडे़ ही सराहनीय और मानवता के धर्म से जुड़े हुए होते हैं जहां ऐसे कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनते हैं यह बहुत ही पुण्य, सेवा ,मानवता के कार्य होते हैं मानवीय संवेदना समिति के ऐसे सामाजिक कार्यों की मुख्य अतिथि ने सराहना की और अपने नेक हाथों से चयनित वृद्ध महिलाओं को कंबल दिए उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने ग्रामीण जनों को नशा से दूर रहने और अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए भी प्रेरित किया और अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी होती है अगर व्यक्ति शिक्षित है तो वह जीवन पर्यंत सदैव सुखी संपन्न रहता है और सदैव विकास की राहों पर बढ़ता है। ….समिति ने मुख्य अतिथि का किया सम्मान ….. कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार का मानवीय संवेदना समिति ने शाल श्रीफल से सम्मान किया एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने को लेकर उनके प्रति आभार भी जताया ।उल्लेखनीय है कि मानवीय संवेदना समिति कई वर्षों से समाज के हितों को लेकर अनेक सराहनीय और मानवता के कार्य करती आ रही है जहां ठंड के मौसम में मानवीय संवेदना समिति निराश्रितों को चयनित कर उनके घर घर जाकर कंबल वितरण करती है वहीं गर्मियों के मौसम में जगह-जगह प्याऊ खोलकर लोगों के कंठ को तर करती है एवं अनेक समाज में जरूरतमंदों के लिए समिति लगातार काम करती है जहां इस वर्ष के ठंड के मौसम के कंबल वितरण अभियान का समापन किया गया और इस कार्यक्रम में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार पाटीदार मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए। जहां उन्होंने मानवीय संवेदना समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।