टीकमगढ़। शाला प्रभारी प्रमोद कुमार नापित ने बताया कि माध्यमिक शाला सगरवारा संकुल कुंडेश्वर में पराक्रम दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जन शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे। शाला की छात्रा सुरभि ठाकुर और छात्र नरेंद्र अहिरवार के द्वारा सुभाष चंद्र बोस अमर रहे ,सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारे लगाए गए । मुख्य अतिथि परिहार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन परिचय पर विस्तार से बच्चों को बताया उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्वतंत्रता में इनका योगदान रहा और अपने पूरे जीवन को देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित करने वाले ऐसे महापुरुष को नमन किया । इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार नापित ने बताया की गरम दल के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जापान के सहयोग सेआजाद हिंद फौज का गठन किया, उन्होंने दिल्ली चलो ,तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा जैसे नारे देकर राष्ट्रीय भावना से भारतीयों के अंदर राष्ट्रीय भावना और देशप्रेम से प्रेरित किया। उन्होंने जय हिन्द जैसे नारे को दिया जो आज राष्ट्रीय नारे के रूप में स्थापित है ।भारतवासी उनको नेताजी के नाम से संबोधित करते थे ,इन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल बजाया। मां भारती के वीर सपूत हम सबके प्यारे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को उनकी जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए अपने विचार रखे। शिक्षक हरि प्रकाश गुप्ता एवं विपिन बिहारी यादव के द्वारा भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय पर अपने-अपने विचार रखे गए और अंत में शिक्षिका श्रीमती अनीता तिवारी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन शाला प्रभारी प्रमोद कुमार नापित के द्वारा किया गया ।

