टीकमगढ़ । बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी और संविदा कर्मचारी बीते दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं और यह अपने कार्यालय में एकजुट होकर हड़ताल कर रहे हैं जहां सोमवार 23 जनवरी 2023 को इनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल का तीसरा दिन रहा जहां यह सभी कर्मचारी शासन प्रशासन का विरोध जताते रहे और हड़ताल करते रहे आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने बताया कि हमारी यह हड़ताल चरणबद्ध तरीके से करीब 3 माह से चल रही है जहां शासन प्रशासन ने आज तक हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया इनकी प्रमुख मांगों में इनका कहना है कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए और आउटसोर्स कर्मचारियों को कंपनी में संविलियन किया जाए भाजपा सरकार ने वादा करने के बाद भी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जबकि सरकार का कहना था कि हम जल्द ही आप लोगों की मांगों को निराकृत करेंगे लेकिन अभी तक सरकार ने ऐसा नहीं किया जिसको लेकर बिजली विभाग के आउट सोर्स और संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं और हड़ताल कर रहे हैं जहां 23 जनवरी 2023 को इन कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय जाकर इस संबंध में एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम दिया है जिसमें इन सभी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल के संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया गया है हड़ताल के दौरान आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार रजक सहित सहायक अभियंता शुभम त्यागी कनिष्ठ अभियंता मानवेंद्र पटेल एवं वीर सिंह राजपूत पवन यादव आदि सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी गणों हड़ताल के दौरान उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी और संविदा कर्मचारी बीते 21 जनवरी 2023 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं और यह हड़ताल कर रहे हैं।