टीकमगढ़ । पलेरा को स्वच्छ एवं कचरा रहित शहर बनाने के लिये स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया मु.न.पा. अधिकारी महादेव अवस्थी ने नगर को कचरा रहित पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिये स्वच्छता में योगदान करने वाले स्व सहायता समूहों, नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों, सामाजिक संगठनों, स्वच्छता व्राण्ड एम्बेसडर, सी. एस. आर. को आमंत्रित किया । इस अवसर पर पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी डी. डी. तिवारी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये नगर परिषद द्वारा स्वच्छता चैंपियन के रूप में पहचान की गयी है। इसमें पाँच महिलाओं एवं 07 पुरूषों को साल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा ने निकाय की 03 महिला सफाई कर्मियों श्रीमती भागवती वाल्मीक, श्रीमती कृष्णा वाल्मीक, श्रीमती कमला वाल्मीक, 02 पुरूष सफाई कर्मी, देवेन्द्र कुमार वाल्मीक प्रभारी सफाई दरोगा, सुरेश वाल्मीक, माँ गायत्री स्वसहायता समूह को पुराने कपड़े के थैला बनाकर वितरित करने एवं थैला बैंक स्थापित करने के लिये श्रीमती द्रोपती कुशवाहा एवं श्रीमती सरोज गंगेले को सम्मानित किया गया । आत्मनिर्भर वार्ड समिति के अध्यक्ष कैलाश जैन एवं स्वच्छता व्राण्ड एम्बेसडर अभय मोर को साल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी अरूण कुमार सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राहुल रैकवार, रामकुमार पाठक, बलराम चढ़ार, रामलाल रैकवार, गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

