टीकमगढ़ । राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2023 मंगलवार के दिन रानी अवंती बाई लोधी शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिले की होनिहार बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले की खेल प्रतिभाओं लाडली बेटियों को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रवीण झाम, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती रचना बुधौलिया ने कार्यक्रम के दौरान बेटियों को सम्मानित कर उन्हें विभिन्न पुरस्कार बांटे। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम महेश दोहरे,सीडी पीओ श्रीमती श्वेता , मनोज भामरी,पर्यवेक्षक रामकांति खरे सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

