टीकमगढ़ । सर्व सेन समाज संगठन मध्य प्रदेश के तत्वावधान में जिला इकाई टीकमगढ़ के द्वारा दिनांक 23.01.2023 दिन सोमवार को नगर टीकमगढ़ के एक स्थानीय गार्डन में दलितों पिछड़ों के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जंयती का आयोजन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरेलाल सेन की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनीराम सेन जिला अध्यक्ष,कन्हैयालाल सेन संगठन संरक्षक ,भगोले दादा प्रदेश उपाध्यक्ष ,मुन्ना लाल सेन जिला उपाध्यक्ष, किशोरी लाल सेन नगर पंचायत अध्यक्ष क्षेत्र संगठन कारी, भानू प्रताप दादा, छोटेलाल सेन श्रृंगार एवं दर्शन कार्यक्रम समिति अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर सर्व प्रथम मंचाशीन अतिथिओ ने दीप प्रज्वलित कर श्री कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष गोरेलाल सेन ने श्री कर्पूरी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला श्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 ग्राम पितौंझिया कर्पूरी ग्राम समस्तीपुर बिहार में हुआ एवं स्वर्गवास 17फरवरी 1988 को हुआ वे सरल और सरस हृदय के नेता मानें जाते थे उन्होंने बिहार के ग्यारहवे मुख्यमंत्री रुप में पहली बार शपथ ली और लगातार दो बार मुख्यमंत्री मंत्री एवं एक बार उपमुख्यमंत्री रहें बे कभी अपने जीवन काल में चुनाव नहीं हारे एवं समाज में फैली हुई व्याप्त कुरुतियों को मिटाने एवं मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा को बंद करने शिक्षित समाज बिकसित समाज का नारा बुलंद किया के लिए ज़ोर दिया एवं सामाजिक छेत्र में युवा इकाई का आवाहन किया इस के उपरांत सभी बक्ताओ ने अपने अपने बिचार रखे। इस अवसर पर चंद्रभान सेन जिला प्रचार मंत्री, भानु प्रताप दादा, अशोक सेन जिला संयोजक बजरंग दल, विनय सेन जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, किशोरी लाल सेन अध्यक्ष संगठन क्षेत्र नगर पंचायत कारी, मनीराम सेन कोषाध्यक्ष नगर पंचायत कारी, दीपू सेन, प्रकाश सेन, देविंद्र सेन भाजपा नगर उपाध्यक्ष टीकमगढ़, लालू राम ,कमलेश सेन कारी, नवल किशोर गुदनवारा, महेश प्रसाद तहशील अध्यक्ष टीकमगढ़, मनोज सेन, रामरतन सेन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदि सहित भारी संख्या में स्वजातीय भाई बंधुओं की उपस्थिति इस कार्यक्रम में रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरेलाल सेन ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

