टीकमगढ़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के केन्द्रीय भूतल एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में पधारकर आजादी के बाद से बेतवा और जामनी नदी के पुलों के निर्माण की राह निहार रहे बुन्देलखण्ड के नागरिकों को पुल लोकार्पित कर एवं टीकमगढ़ जिला केन्द्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की सौगात दी। उन्होंने टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 3183 करोड़ रूपए के कार्यों का शिलान्यास किया एवं केंद्रीय मंत्री श्री खटीक की मांग के अनुसार टीकमगढ़ से मऊघाट, कैलागुवां, हसारी, झांसी तक नवीन राजमार्ग, ओरछा-शाहगढ़ राजमार्ग का निर्माण फोर लेन के रूप में करने, गुना से चंदेरी ललितपुर टीकमगढ़ बल्देवगढ़ गुलगंज बिजावर किशनगढ़ कटनी नवीन राजमार्ग, टीकमगढ़ नगर के चारों ओर चतुर्कोणीय वायपास रिंग रोड निर्माण, सुनौनिया पश्चिमी ग्राम में स्थित तारामाई मंदिर में रोप वे की स्थापना, हरपालपुर के समीप स्थित अर्द्धकुवांरी माता मंदिर में रोप वे की स्थापना, एवं छतरपुर से नौंगाव तक पुराने राजमार्ग का निर्माण वन टाईम इंफोर्समेंट के तहत कराने इत्यादि मांगों को कार्ययोजना में जोड़ने की सहमति श्री नितिन गडकरी के द्वारा मंच से दी गई।
बुन्देलखण्ड के इतिहास में यह पहला अवसर था जब मांगने वाले से ज्यादा देने का कार्य नितिन गडकरी ने किया। उन्होंने ओरछा से अयोध्या तक राजमार्ग बनाने की घोषणा की और बुन्देलखण्ड के समस्त पिछड़े बस स्टेण्डों को अत्याधुनिक करने हेतु मध्यप्रदेश सरकार से योजना बनाकर भेजने को कहा। ओरछा के इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन्होंने भगवान राम के बाल्यकाल से राज्य अभिषेक तक विभिन्न चित्रों को दर्शाने की सलाह भी राज्य सरकार को दी। डॉ वीरेन्द्र कुमार केन्द्रीय मंत्री ने नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम में पधारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा, गोपाल भार्गव लोक निर्माण विभाग मंत्री मध्यप्रदेश, सुरेश धाकड़ राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग मंत्री मध्यप्रदेश, सांसद राजबहादुर सिंह पटेल सागर, गनेश सिंह सतना, अनुराग शर्मा झांसी, के प्रति भी आभार व्यक्त किया। प्रेस को यह तमाम जानकारी सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जानकारी सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा के द्वारा दी गई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

