टीकमगढ़। मंगलवार.24/01/2023 को शहर के भगवान महावीर बाल संस्कार केंद्र में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों तथा अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में बच्चों की विभिन्न प्रकार की जांचे, दवाइयां उपलब्ध कराई गई। विद्यालय के महामंत्री मनोज मड़वैया ने बताया कि हमारे स्कूल में प्रतिवर्ष बच्चों एवं अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर निःशुल्क लगाया जाता है जिसमें हज़ारों की संख्या में छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ सुनील भदौरा एवं डॉ धर्मेंद्र जैन के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें डॉ विकास जैन, डॉ वैभव जैन, डॉ अमित जैन, डॉ राजन अहिरवार, डॉ दीप्ति जैन, डॉ धीरज दुफारे, डॉ शुभम् जैन, डॉ वरदन्त जैन, उमेश जैन नेत्र सहायक , डॉ आस्था अग्रवाल, डॉ अभ्या जैन, विमेश जैन नेत्र सहायक उपस्थित रहे। वहीं दवा वितरण एवं जांच में स्वास्थ्य विभाग से आकांक्षा कुचलाहे, आशीष आग्नेय, नीलेश जैन, अभिषेक जैन, प्रसन्न जैन, अतुल सोनी उपस्थित रहे।
विद्यालय समिति से, विद्यालय के अध्यक्ष बालचंद्र मोदी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, महामंत्री मनोज मड़वैया, राकेश जैन खन्ने, सुरेंद्र जैन लोडुआ उपस्थित रहे।
विधालय के प्राचार्य आर के जैन, विनोद राय, वी. एस यादव, स्वप्नेन्द्र सेन, अंशुल जैन, प्रशांत पटैरिया, महेंद्र विश्वकर्मा, वीरेन्द्र जैन, प्रद्युम्न जैन, फमीदा खांन, चंद्रभान लोधी, कमलेश राजपूत, शफीक खान, वर्षा जैन, रज़िया खातून, स्नेहलता श्रीवास्तव, ममता खरे, पूजा आदि उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

