टीकमगढ़। जिले में आज 74वां गणतंत्र दिवस गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। इसके पश्चात कलेक्टर श्री द्विवेदी ने एस.पी. प्रशांत खरे के साथ परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्विवेदी ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद मुख्य अतिथि ने शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके पश्चात परेड कमांडर आर. आई. दिनेश लत्या एवं परेड टू आई.सी. एसआई श्रीमती आर्या पाराशर के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया।
मुख्य अतिथि कलेक्टर द्विवेदी ने परेड के पश्चात कमांडरों आर.आई. दिनेश लत्या, एसआई श्रीमती आर्या पाराशर, एसआई मुरारीलाल मालोटिया, उप निरीक्षक अवनीश गिरि, पीसी मुकेश साहू, अण्डर ऑफीसर एनसीसी सीनियर डिवीजन शिवम कुम्हार, अण्डर ऑफीसर एनसीसी जूनियर डिवीजन रानू रैकवार, सार्जेन्ट एनसीसी जूनियर विंग कन्या हायर सेकेण्डरी कु. जयंती लोधी, एनसीसी नवोदय गर्ल्स कुण्डेश्वर दल नायक कु. यति कौशिक, एनसीसी नवोदय ब्यॉज दलनायक श्री सतेन्द्र सिंह चौधरी, स्काउट दलनायक यशवंत रैकवार क्र.1, स्काउट दलनायक मनीष अहिरवार (सी.बे.), शौर्य दल दलनायक कु. पूजा अहिरवार तथा लाड़ली दस्ता दलनायक कु. राखी यादव से परिचय प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहला स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय तथा दूसरा स्थान शासकीय कन्या हा.से. स्कूल को मिला
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में टीकमगढ़ नगर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के 7 विद्यालयों टीकमगढ़ पब्लिक स्कूल, महावीर बाल संस्कार स्कूल, सरोज कान्वेंट हा.से.स्कूल, शासकीय कन्या हा.से. स्कूल, हनुमंत हाई स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.1 तथा जवाहर नवोदय विद्यालय टीकमगढ़ के छात्र-छात्राओं के दल द्वारा देश भक्ति पर केन्द्रित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय टीकमगढ़ प्रथम, शासकीय कन्या हा.से. स्कूल द्वितीय तथा महावीर बाल संस्कार स्कूल एवं सरोज कान्वेंट हा.से.स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहा। कलेक्टर द्विवेदी एवं एसपी श्री खरे ने सभी विजेता विद्यालयों के दलों को प्रमाणपत्र प्रदान दिये तथा उनके साथ समूह फोटो खिचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
महिला एवं बाल विकास/सशक्तिकरण विभाग की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित शासकीय योजनाओं की थीम पर आधारित झांकिया निकाली गईं। इनमें से महिला एवं बाल विकास/सशक्तिकरण विभाग की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिला पंचायत टीकमगढ़ की झांकी ने द्वितीय तथा आदिमजाति कल्याण विभाग की झांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झंाकियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समारोह में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु चिकित्सा सेवायें, उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय निकाय तथा आजीविका मिशन द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास की थीम पर आधारित झांकियां निकाली गईं।
सशस्त्र परेड में डीईएफ, शस्त्र रहित में एनसीसी नवोदय ब्यॉज एवं शौर्य दल की टुकड़ी रही प्रथम
कार्यक्रम में आयोजित परेड में एसआई श्री मुरारीलाल मालोटिया के नेतृत्व में एसएएफ, उप निरीक्षक श्री अवनीश गिरि के नेतृत्व में डीईएफ तथा पीसी श्री मुकेश साहू के नेतृत्व में होमगार्ड नगर सेना की टुकड़ियों ने हथियार सहित प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अण्डर ऑफीसर श्री शिवम कुम्हार के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन टीकमगढ़, अण्डर ऑफीसर श्री रानू रैकवार क्र. 2 के नेतृत्व में एनसीसी जूनियर डिवीजन क्र. 2, सार्जेन्ट कु. जयंती लोधी के नेतृत्व में एनसीसी जूनियर विंग कन्या हायर सेकेण्डरी, दल नायक कु. यति कौशिक के नेतृत्व में एनसीसी नवोदय गर्ल्स कुण्डेश्वर, दलनायक श्री सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में एनसीसी नवोदय ब्यॉज कुण्डेश्वर, दलनायक यशवंत रैकवार क्र.1 के नेतृत्व में स्काउट, दलनायक मनीष अहिरवार (सी.बे.) के नेतृत्व में स्काउट, दलनायक कु. पूजा अहिरवार के नेतृत्व में शौर्य दल तथा दलनायक कु. राखी यादव के नेतृत्व में लाड़ली दस्ता द्वारा परेड में प्रदर्शन किया गया।
परेड में से हथियार सहित टुकड़ियों में उप निरीक्षक श्री अवनीश गिरि के नेतृत्व में डीईएफ की टुकड़ी को प्रथम, एसआई मुरारीलाल मालोटिया के नेतृत्व में एसएएफ की टुकड़ी को द्वितीय तथा पीसी मुकेश साहू के नेतृत्व में होमगार्ड की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही हथियार रहित टुकड़ियों में दलनायक श्री सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में एनसीसी नवोदय ब्यॉज कुण्डेश्वर को प्रथम, अण्डर ऑफीसर शिवम कुम्हार के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन टीकमगढ़ को द्वितीय तथा दल नायक कु. यति कौशिक के नेतृत्व में एनसीसी नवोदय गर्ल्स कुण्डेश्वर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार दलनायक कु. पूजा अहिरवार के नेतृत्व में शौर्य दल को प्रथम, दलनायक यशवंत रैकवार क्र.1 के नेतृत्व में स्काउट को द्वितीय तथा दलनायक कु. राखी यादव के नेतृत्व में लाड़ली दस्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेन्द्र उपाध्याय, वीरेन्द्र चंसोरिया तथा श्रीमती सीमा जैन ने किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय तथा टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, एएसपी सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, संयुक्त कलेक्टर संजय जैन, एसडीएम बल्देवगढ़ सौरभ मिश्रा, जतारा एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, डीएसपी सुश्री प्रिया सिंधी, तहसीलदार, शासकीय सेवक, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

