टीकमगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ सिद्धार्थ जैन द्वारा ग्राम पंचायत टानगा जनपद पंचायत जतारा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत एजेंसी ग्राम पंचायत टानगा द्वारा निर्मित,निर्माणाधीन संरचनाओं,निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैन ने ग्राम पंचायत टानगा में मनरेगा योजना से निर्मित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग से समन्वय कर उक्त गौशाला में उपलब्ध गायों की नस्लों में सुधार करने, समय-समय पर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा गायों से मिलने चाले दूध तथा गोबर से निर्मित खाद का विक्रय कर अर्जित आय गौशाला विकास तथा पशुओं को भोजन चारे-भूसे की व्यवस्था कराने के निर्देष दिये। उन्होंने गौशाला में पर्याप्त साफ-सफाई कराने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जतारा को एजेंसी ग्राम पंचायत,समूह पदाधिकारी के माध्यम से कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने परियोजना अधिकारी मनरेगा को ग्राम पंचायत द्वारा गौशाला संचालन हेतु चारा-भूसा की राशि एजेंसी,समूह को नियमानुसार तत्काल जारी कराने के निर्देश दिये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैन ने ग्राम टानगा में 15वीं वित्त एवं मनरेगा कनवरजेंस से निर्मित नाली निर्माण के निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित एजेंसी,ग्राम पंचायत,उपयंत्री,सहायक मंत्री को सुधार कार्य कराते हुये पतले पाईपों के स्थानों पर मोटे पाईप तत्काल डालने तथा श्री धर्मदास पाल के मकान के सामने स्थापित हेण्डपम्प के पास पूर्व से निर्मित सोकपिट को भी नाली से जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद को उक्त सुधार कार्य 7 दिवस में कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मनरेगा योजना से स्वीकृत वृक्षारोपण कार्य स्वच्छता परिसर के पास टानगा का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को एजेंसी ग्राम पंचायत,उपयंत्री,सहायक यंत्री से तत्काल समस्त कमियों को ठीक करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जैन ने मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत हितग्राही भागीरथ पिता करजू कुशवाहा द्वारा लगाये गये नंदन फलोद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राही भागीरथ से चर्चा की। चर्चा के दौरान भागीरथ ने बताया कि नंदन फलोधान से खेत में 100 अमरूद के पेड़ बड़े होकर फल भी देने लगे है। भागीरथ ने बताया कि इस खेत से खेती में ज्यादा आमदनी नहीं होती थी, योजना में नंदन फलोद्यान अन्तर्गत अमरूद के पेड़ लगाने से ज्यादा आमदनी हो रही है तथा पेड़ और बड़े होने पर और अधिक आमदनी होगी। भागीरथ ने बताया कि अभी तक 74 हजार राशि रुपये राषि का भुगतान हुआ है। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जैन ने ग्राम पंचायत टोनगा में पदस्थ पंचायत सचिव देवेन्द्र जैन तथा ग्राम रोजगार सहायक देवेन्द्र घोष के पंचायत में उपस्थित नहीं मिलने तथा मुख्यालय नहीं बनाने का तथ्य प्रकाश में आने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जतारा को दोनों कर्मचारियों की 10-10 दिवस की वेतन कटौती करने के निर्देश दिये। साथ ही उपयंत्री,सहायक यंत्री को ग्राम पंचायत टानगा में बांकी पौधों का जंगल का उपयुक्त स्थल चयन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देष दिये।

