टीकमगढ़/निवाड़ी। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी के द्वारा हर्ष अभियान अंतर्गत खोजे गये 51 आवेदकों के गुम हुए मोबाइलों को वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा गुम मोबाइलों को खोजने हेतु अभियान हर्ष प्रारंभ किया है। अभियान के पंचम चरण में 51 गुम हुए मोबाइलों को खोजा गयाए जिनकी कीमत लगभग 9 लाख 76 हजार रूपये है। हर्ष अभियान के अंतर्गत कुल 5 चरणों में अब तक गुम हुए कुल 217 मोबाइलए कीमत लगभग 35 लाख रूपये आवेदकों को वितरित किये गये हैं।
ज्ञातव्य है कि पुलिस अधीक्षक निवाड़ी तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा जिला निवाड़ी में अभियान हर्ष का प्रारंभ किया गया है। इस अभियान मंे पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस थानों के माध्यम से प्राप्त होने वाले गुम मोबाइलों को खोजने हेतु अभियान हर्ष का प्रारंभ किया गया था। अभियान हर्ष के प्रथम चरण में सायबर सेल द्वारा लगभग 3 लाख 50 हजार मूल्य के 31 गुम मोबाईलों को रिकवर किये गये थे। अभियान हर्ष के द्वितीय चरण में लगभग 4 लाख 30 हजार मूल्य के 33 गुम मोबाईलों को रिकवर किये गये थे। अभियान हर्ष के तृतीय चरण लगभग 7 लाख 23 हजार मूल्य के 51 गुम मोबाइलों को रिकवर किये गये थे। अभियान हर्ष के चतुर्थ चरण में लगभग 10 लाख 21 हजार मूल्य के 51 मोबाइल रिकवर किये गये थे। अभियान हर्ष के पंचम चरण के आयोजन मे आवेदकों को उनके गुमे मोबाइल को पाकर खुशी हुई है। इस अभियान में 51 मोबाईल सैमसंग ओप्पो वीवो रियलमी साओमी आइटेल आदि सभी कंपनी के मोबाइल थे, जिनकी कीमत 9 लाख 76 हजार रूपये है। हर्ष अभियान के अंतर्गत कुल 5 चरणों में अब तक गुम हुए कुल 217 मोबाइलए कीमत लगभग 35 लाख रूपये आवेदकों को वितरित किये गये हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर के मार्गदर्शन में अभियान हर्ष का नोडल अधिकारी रक्षित निरीक्षक बृहस्पति कुमार साकेत मो0न0 6268326687 एवं प्रभारी सायबर सेल उनि0 बलराम यादव मो0न0 8461892179 एवं विशाल सोनी मो0न0 9993609096 को बनाया गया है। उक्त मोबाईल नंबर पर कोई भी व्यक्ति जिसका मोबाईल खोया है शिकायत दर्ज करा सकते हैंए जिससे शिकायतकर्ता के मोबाइलों को खोजने के लिये पुलिस टीम एवं सायबर टीम सक्रिय रहती है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

