टीकमगढ़। अमर शहीद महिला लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट ने जिले को एक नयी पहचान दिलाई है। नगर की युवतियों में भी इस टूर्नामेंट के बाद से खेल की भावना प्रबल हुई है। इस टूर्नामेंट की कामयाबी पर जिले की महिलाओं एवं युवतियों की सफलता निर्भर करती है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले की छात्राओं को भी बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिये। यह विचार यहां आयोजित बैठक में अंजलि अग्रवाल ने व्यक्त किये। स्थानीय नजरबाग परिसर में आयोजित बैठक में अमर शहीद महिला लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक विनय प्रताप सिंह ने टूर्नामेंट की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस आठवें आयोजन की तारीख जल्दी ही तय कर ली जाएगी। संभवत: यह टूर्नामेंट मार्च माह में कराने को लेकर तैयारियां की जाएंगी। हमेशा की तरह इस साल भी देश के कोने-कोने से महिला टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। कुछ टीमों से बात भी हो गई है, जो आने के लिये तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में विदेशों से भी महिला टीमों को लाने के लिये संपर्क किया जा रहा है। इसी प्रकार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी भी अपना प्रदर्शन करेंगीं। यह टूर्नामेंट इस बार ढोंगा मैदान पर किया जाएगा। इस मौके पर अंकित जैन लबली ने कहा कि महिला टीमों के ठहरने और उनकी सुरक्षा की बढ़ी जिम्मेदारी होती है। शहर की इज्जत और महिलाओं के सम्मान से जुढ़े इस गंभीर विषय पर भी गंभीरता से विचार और तैयारियां की जानी चाहिये।डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन सचिव रोहित बैद्य ने कहा की महिलाखिलड़ी हमारी अतिथि है और हम सभी युवा भाई ब महिलाओ को आगे आकर और टीकमगढ़ की बहिनो को भी टीम बनाकर टूर्नामेंट में हिस्सा दिलाना चाहिए जिससे की बेटिया भी हमारे शहर का नाम रोशन करे सोमिल जैन ने कहा की कि महिला संगठन भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार हैं। साथ ही अपना हरसंभव योगदान देगीं। अंजलि अग्रवाल दुवारा इस कार्यक्रम की प्रभारी के रूप में जिम्मेवारियों की महिला इकाई बनाई जाएगी इसके लिए टीकमगढ़ नगर की बहिने आगे आये और आयोजन समिति में कई जिम्मेवारी दी जाएगी अभिषेक मेनबार ने बताया की यह गौरब की बात है की पूरे बुंदेलखंड में यह एक लौता आयोजन है अमंर शहीद महिला लेदर बॉल जो हमारे टीकमगढ़ में बीते 7 बर्षो से होता आ रहा है और यह आठवां आयोजन होगा कार्यक्रम के संयोजक विनय प्रताप सिंह ने कहा कि आप सभी आगे आये और आयोजन को बेहतर बनाने में सहयोग करे मनीष श्रीवास्तव ने कहा की इस बार आयोजन को बेहतर से बेहतर करने के लिए आयोजन समिति में जिम्मेवार ब्यक्तियो को जिम्मेवारी देनी चाहिए जिससे हमारे टीकमगढ़ का नाम पूरे देश में नाम हो इसी प्रकार कार्यक्रम के दौरान पत्रकार दीपक अग्रवाल ने कहा कि टूर्नामेंट के प्रचार से लेकर अन्य कार्यों में मीडिया अपनी भूमिका बखूबी निभाएगी। पत्रकारों द्वारा भी टूर्नामेंट को सफल बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जिले के जाने माने खिलाड़ी अनेक वक्ताओं ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये। उन्होंने मैदान की तैयारियों से लेकर खिलाडिय़ों के ठहरने एवं उनके भोजनादि के प्रबंध पर बारीकी से चर्चा की। खिलाडिय़ों ने कहा कि बाहर से आने वाली महिला खिलाडिय़ों को बेहतर भोजन एवं उत्तम व्यवस्था दी जाए। इस संबन्ध अमर शर्मा ,रोहित सिंघई ,ने कुछ जगहों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। बैठक के आरंभ में अतिथियों ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। एवं बैठक के अंत में भावना सिरवैया ने उपस्थित सदस्यों का अभार जताया।

