टीकमगढ़। एनएमओपीएस पुरानी पेंशन बहाली के राष्ट्रीय संगठन के बैनर तले कल दिनांक 29 जनवरी 2023 को सत्येंद्र मंच पर प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश अहिरवार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा 5 फरवरी को भोपाल में किए जाने वाले आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की तत्पश्चात एनएमओपीएस के टीकमगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष अमर शर्मा के द्वारा संगठन के विस्तार हेतु अपनी बात रखी गई जिस पर संगठन को सहयोग कर रहे मूरत सिंह और मनोज जैन एवं एजाज खान और मनीराम चतुर्वेदी के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के संगठन के विस्तार के संदर्भ अध्यक्ष शर्मा द्वारा रखी गई बातों पर अपनी सहमति व्यक्त की गई इसके बाद नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में चल रहे उमंग कार्यक्रम के प्रशिक्षण में शामिल होते हुए वहां पर उपस्थित कर्मचारियों से मुकेश त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय संगठन से जुड़ना क्यों आवश्यक है एवं पुरानी पेंशन प्रत्येक कर्मचारी जो अभी इस से वंचित है उनके लिए क्यों आवश्यक है इन बिंदुओं पर व्यापक रूप में अपनी बात रखी एवं कार्तिक खरे द्वारा चर्चा की गई जिसमें उन्होंने 2 बिंदुओं पर विशेष तौर पर जोर डालते हुए समस्त कर्मचारियों से आग्रह किया कि यह आंदोलन टीकमगढ़ में शिक्षा विभाग के द्वारा कर्मचारी द्वारा लीड किया जा रहा है लेकिन यह आंदोलन समस्त विभागों के उन समस्त कर्मचारियों के लिए है जो पुरानी पेंशन से वंचित हैं इस आंदोलन से उन समस्त कर्मचारियों को जोड़ा जाना है आवश्यक है दूसरी बात उन्होंने कही कि मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के संदर्भ में की जिन कर्मचारियों को पेंशन मिल रही है उन्हें 33 वर्ष में वेतन की आधी पेंशन प्राप्त होती है जबकि केंद्र सरकार के संस्थानों में कार्य कर रहे कर्मचारी या अन्य राज्यों के कर्मचारियों को 20 वर्ष में ही वेतन के आदि पेंशन प्राप्त होने लगती है यह विसंगति भी हमें मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के साथ जो हो रही है उसे समाप्त कराने के लिए उन समस्त कर्मचारियों को भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास करना है जो अभी पेंशन की पात्रता रखते हैं इस तरह से वक्त संगठन को बड़ा स्वरूप दे सकते हैं और संगठन को और अधिक मजबूत कर सकते हैं इसके बाद वीआरसीसी कार्यालय में चल रहे एनएलएफएम के प्रशिक्षण में भी शिक्षकों के पास पहुंचकर जिला अध्यक्ष अमर शर्मा के द्वारा उन्हें 5 फरवरी को भोपाल चलने का आह्वान किया गया और आंदोलन को मजबूती प्रदान करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया उन्होंने बताया कि हमें यह आंदोलन एवं इस संगठन को एक दूसरे के साथ मिलकर सहयोग करते हुए मजबूत बनाना है और हर हाल में प्रत्येक विभाग के कर्मचारी को इस संगठन से जोड़ते हुए सबको आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि हम उन समस्त कर्मचारियों को लाभ दिला सके जो अभी एनपीएस की पीड़ा झेल रहे हैं वीआरसी कार्यालय में चर्चा के उपरांत जितेंद्र तिवारी के द्वारा समस्त एनएमओपीएस के पदाधिकारियों के प्रति एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि इस आंदोलन को एवं इस संगठन को और व्यापक बनाने के लिए हर संभव प्रयास हम समस्त कर्मचारियों के द्वारा सहयोग करते हुए किए जाएंगे