टीकमगढ़ । बुन्देलखण्ड की प्रमुख तीर्थ स्थली श्री शिवधाम कुण्डेश्वर का विकास महाकाल एवं ओंकारेश्वर की तर्ज पर कराने के लिये क्षेत्रीय सांसद व केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ.वीरेन्द्र कुमार की पहल पर राज्य शासन में केन्द्र सरकार को प्रसाद योजना में प्रस्ताव भेजा है। उक्त जानकारी प्रेस को देते हुए श्री शिवधाम कुण्डेश्वर का समुचित विकास कराने के लिये विगत कई वर्षों से संघर्षरत् भाजपा नेता विकास यादव ने बताया कि श्री शिवधाम कुण्डेश्वर का विकास महाकाल एवं ओंकारेश्वर की तरह कराने के लिये क्षेत्रीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 वीरेन्द्र कुमार ने 02 फरवरी 2022 को केन्द्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी को पत्र लिखा था। केन्द्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने सांसद डाॅ. वीरेन्द्र कुमार को 03 जून 2022 को एक जबाबी पत्र भेजकर श्री शिवधाम कुण्डेश्वर का विकास कराने के लिये केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना में राज्यशासन के माध्यम से विधिवत् प्रस्ताव भिजवाने की सलाह दी थी। तत्पश्चात सांसद व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. वीरेन्द्र कुमार ने केन्द्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी के पत्र का हवाला देते हुए 22 जून 2022 को श्री शिवधाम कुण्डेश्वर के समुचित विकास के लिये राज्यशासन द्वारा केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना में विधिवत् प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भिजवाने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र लिखा। उक्त पत्र पर कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने केन्द्र सरकार के पर्यटन विभाग के सचिव को श्री शिवधाम कुण्डेश्वर मंदिर को भी महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिरों की भाँति केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना में शामिल किये जाने हेतु विधिवत् प्रस्ताव भेजा है, साथ ही प्रस्ताव पत्र की एक प्रति सांसद व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. वीरेन्द्र कुमार को भी पे्रेषित की है। उक्त प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजे जाने पर भाजपा नेता विकास यादव ने सांसद व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. वीरेन्द्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई है। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता विकास यादव ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

