टीकमगढ़। नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर कांग्रेस के महामंत्री युवा नेता एवं भारत जोड़ो यात्रा के सह समन्वयक कुंवर पार्थ सिंह जूदेव द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर उन्हें पुष्पांजलि समर्पित की गई और इसी अवसर पर भारत जोडो़ यात्रा के समापन को लेकर ध्वजारोहण किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार 30 जनवरी 2023 को सुबह करीब 11 बजे से किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव सहित कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ नंदकिशोर राय एवं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विभोर पांडे महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल पूर्व विधायक अजय यादव ,आजाद मोहम्मद द्वारिका प्रसाद राय,इसराइल खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भगतराम भइयंन यादव एवं अनेक कांग्रेसी जन इस मौके पर उपस्थित रहे। जहां वक्ताओं ने कार्यक्रम में बारी-बारी से अपना अपना उद्बोधन भी दिया और कहा गया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हुआ है कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है जिसमें जिसका उद्देश्य नफरत छोड़ो भाईचारा जोड़ो है और कांग्रेस का यह सदैव उद्देश रहा है जिसको लेकर यह अभियान कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया है और इसी अभियान के तहत कांग्रेस गांव-गांव पहुंचेगी एवं लोगों को कांग्रेस के विचारों और कांग्रेस की रीति नीति से जोड़ेगी और राहुल गांधी सहित प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेशों को गांव गांव गांव तक पहुंचाएगी एवं कांग्रेस को मजबूती देगी।