टीकमगढ़ । 30 जनवरी 2023 सोमवार के दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय में शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया और और शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस मौके पर जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी सहित संयुक्त कलेक्टर संजय जैन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीके माहौर सहित संयुक्त कार्यालय के तमाम अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया और शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

