टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के अध्यक्षता में 11 फरवरी 2023 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियायों के मध्य बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश ने उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों सेें विद्युत विभाग के न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य एवं विद्युत के प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण करने हेतु कहा गया उक्त बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगे एवं शासन द्वारा दी जाने वाली छूट का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम माननीय पारस कुमार जैन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार, अधीक्षण अभियंता एस.के. त्रिपाठी एवं नवीन कुमार, ई.ई. उपस्थित रहे।

