टीकमगढ़। आनंद विभाग के हार्ट फुलनेस आनंद क्लब द्वारा गोंगाबेर हनुमान जी मंदिर में साइकिल यात्रा के समापन अवसर पर एक कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कवियों ने हास्य रस एवं भक्ति रस से सराबोर कविताएँ सुना कर सभी को परमानंद की अनुभूति कराई। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामगोपाल रैकवार ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत व म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव राना लिधौरी रहे। कवि सम्मेलन का संचालन रविन्द्र यादव ने किया तथा सभी का आभार संयोजक नितिन बबेले द्वारा किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन के संयोजक नितिन बबेले एवं रविन्द्र यादव द्वारा कवियों को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह् देकर सममानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में …कवयित्री गीतिका वेदिका ने गीत सुनायय… मेरी आँखों में बसने प्यार चलकर पाँव आया है,गंगा देश से कोई बेतवा की नाव लेकर आया है,सखी झूला चढ़ाओं नीम की अमुआं की डाली पर,बरसता झूमता सावन हमारे गाँव आया है ,…जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव राना लिधौरी ने भक्ति एवं हास्य रस के दोहे पढ़े…धैर्य धरो धीरज धरो, भली करेंगे राम,कष्ट हरे सुखपात है, जो ध्यावै श्री राम,कमरा में कमरा लये, कुकरे डरे किशोर,करया भई कमान सी, कय की सें कमजो़र।… रामगोपाल रैकवार ने हास्य रचना सुनायी… हमने भ्रष्टाचार किया है कितना, कौन करेगा इतना,..रविन्द्र यादव ने पढ़ा… हकीकत से जो लोग वाकिफ नहीं है,उन्हें किस्सागो की कहानी मुबारक,…विजय मेहरा ने वृक्षारोपण के केन्द्रित व्यंग्य रचना पढ़ी। इनके अलावा रितु शर्मा, श्री समेले ,विशाल रैकवार एवं आनंद क्लब के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। प्रेस को यह तमाम जानकारी राजीव नामदेव राना लिधौरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

