टीकमगढ़। शहर की हृदय स्थली नंदीश्वर कॉलोनी में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महा महोत्सव 17 फरवरी से 23 फरवरी तक होने जा रहा है | यह महामहोत्सव आचार्य 108 विद्यासागर जी महामुनि राज के मंगल आशीष एवं निर्यापक मुनि श्री108 सुधा सागर जी महाराज के संसघ सानिध्य मे संपन्न होगा| यह आयोजन शहर के ढो़गा मैदान में आयोजित किया जाएगा| ढो़गा मैदान में 90 फीट चौड़ा एवं 500 फीट लंबा विशाल पंडाल तैयार हो रहा है |इस पंडाल में एक साथ 25000 लोग बैठ सकते हैं| इसी पंडाल में 70 फुट चौड़ी एवं 80 फुट लंबी मंच एवं वेदी तैयार की जा रही है इसी वेदी पर प्रतिष्ठित होने वाली प्रतिमाओं को रखा जाएगा ,इसी वेदी पर इन सभी प्रतिमाओं के प्रतिष्ठा के संस्कार किए जाएंगे है| ढो़गा के प्रांगण में 3 विशाल भोजन शाला तैयार की जा रहे हैं| इंद्र -इंद्रानियों के लिए अलग से भोजनशाला तैयार की जा रही है| सामान्य भोजनशाला अलग बन रही है| मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्यापक मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज की 10 फरवरी को आगवानी होगी। प्रदीप जैन बम्होरी ने बताया कि इस समय मुनि श्री सुधा सागर जी के संसघ सानिध्य में ललितपुर में पंचकल्याणक महा महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से 5 फरवरी तक होने जा रहा है। 7 फरवरी को मुनि संघ का ललितपुर से बिहार हो सकता है मुनि श्री के अागवानी को लेकर सोमवार को महिला मंडल की बैठक हुई जिसमें मुनि संघ की अगवानी की तैयारियों पर चर्चा की गई । मंदिर के अध्यक्ष लुइस चौधरी एवं मंत्री विमल जैन ने बताया कि आदि नाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का काम अंतिम चरण में है दिन-रात राजस्थान के 70 कारीगर मंदिर के काम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं| सोमवार को पंचकल्याणक स्थल ढो़गा ग्राउंड पर टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ने जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । नंदीश्वर कमेटी की ओर से लुइस चौधरी, विमल जैन, अशोक जैन, गुलाब दाऊ ,डीके जैन, संघर्ष बड़कुल, राजीव जैन पार्षद आदि लोग शामिल रहे । पिछले दिनों नगर पालिका सीएमओ श्रीमती गीता मांझी द्वारा नंदीश्वर कॉलोनी एवं मंदिर जी का भ्रमण किया और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया| प्रेस को यह तमाम जानकारी प्रदीप जैन बम्होरी,नंदीश्वर कॉलोनी वालों ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

