टीकमगढ़ । दिनांक 31.01.2023 को महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अनुसार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय आत्मनिर्भर स्वतंत्र भारत था । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग के मैनजर एवं उद्योगपति आर. के. त्रिपाठी रहे उन्होने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्याख्यान देते हुए बताया की असहयोग आंदोलन के अंतर्गत विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी इस लिए हर घर और गांधी जी का सपना आत्मनिर्भर का विकास होगा और गांधी जी का सपना आत्मनिर्भर स्वतन्त्र भारत का पूरा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ श्रीमती प्रवीण झाम शासकीय कन्या महाविद्यालय टीकमगढ़ ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। डॉ उषा सिंह संयोजक आजादी का अमृत महोत्सव ने महापुरूषों के विचारों पर व्याख्यान देते हुए बताया कि महापुरूषों का अमृत हमें आशीवार्द एवं संस्कार शिक्षा के रूप में ज्ञान के रूप में प्राप्त हुआ है। जिसे हमारे देश की युवा पीढी को सम्भाल कर रखना है। सुन्दर भारत बनाने में अपना सहयोग देना है जब हम महान लोगो के आदर्शो पर एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा क्रमांक सी -0537 एवं सी-0538 के संदर्भ में महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान हुआ जिसमें मुख्या वक्ता एवं मुख्य अतिथि श्री आर. के. त्रिपाठी जी ने बताया कि महिलायें तब सशक्त होगी जब वे आत्मनिर्भर हो। इसके लिए उन्हें अपनी योग्यता क्षमता एवं रूचि के अनुसार कोई भी व्यवसाय, कोई भी कार्य जिससे धन प्राप्त कर सके ताकि स्वयं की एवं परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और उनका आत्मसम्मान बढ़ेगा। डॉ हर्षवर्धन राहुल सहसंयोजक ने देश के प्रति सम्मान बनाये रखने एवं छात्राओं को अधिका से अधिक शिक्षित होने, ज्ञान प्राप्त करने एवं आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी क्योंकि जब एक लडकी पढ़ती है तो उससे कई पीढियां शिक्षित होती है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत एवं वंदेमातरम के साथ हुआ। डॉ सिंह ने कहा कि शिक्षा, ज्ञान, संस्कार में तीनों महिला सशक्तिकरण की मजबूत नीव है जिस पर हमें सुन्दर सम्मान बनाना है। इस अवसर पर डॉ आर. एम. दुबे, डॉ अनीता त्रिपाठी, डॉ माधवी सालुंके, डॉ अनुभा शर्मा, डॉ ज्योति कौशल, श्री दुष्यंत कुमार भास्कर एवं छात्रायें उपस्थित रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

