टीकमगढ़ । वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन द्वारा पेश हुए केंद्रीय बजट को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अभय यादव ने उसे अमृत काल में एक नए खुशहाल भारत की नींव का निर्माण व भारत वासियों का जीवन बेहतर बनाने की दिशा में एक स्वर्णिम कदम बताया। डॉ .अभय यादव ने बताया कि नए बजट के अनुसार अब सात लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात भाजपा सरकार ने दी है, महिला सम्मान व बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया गया है, इसके अलावा किसानों, युवाओं और छात्रों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं, जिनसे आगामी वर्षों में किसानों की आय बढ़ेगी और युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। आत्मनिर्भर भारत व विकासशील भारत के सपनें से देश का प्रत्येक वर्ग उन्नति करेगा। यह बजट मोदी सरकार में बने विकासशील भारत देश में एक स्वर्णिम नया अध्याय जोड़ने वाला है। प्रेस को यह विज्ञप्ति जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो स्वप्निल तिवारी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से जारी कर दी गई है।

