टीकमगढ़ । दिनांक 02.02.2023 गुरुवार को सरपंच संघ की मीटिंग का आयोजन नगर के सिविल लाइन में स्थित एक स्थानीय होटल में किया गया सरपंच संघ ने जो भारत सरकार द्वारा आनलाईन हाजिरी का प्रावधान किया है उसके बारे में विचार विमर्श किया एवं भारत सरकार द्वारा रोजगार गारंटी में 25 प्रतिशत बजट कम किया गया उसका विरोध किया गया एवं म.प्र. शासन द्वारा खेत सड़क एवं सुदूर सड़क की टीएस और एएस वरिष्ठ अधिकारियों से करने के लिए आदेश दिया गया है उसका भी सरपंच संघ ने विरोध किया टीएस का प्रावधान एसडीओ को करने को कहा गया एवं प्रशासकीय स्वीकृति ग्राम पंचायत को रखने के लिए कहा गया म.प्र.शासन द्वारा हमारे अधिकारो को वंचित किया गया है उस भी विचार हुआ एवं आगे की रणनीति पर सरपंच संघ ने विचार विमर्श किया 24 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय सरपंच संघ के बेनर तले जिले में सेमीनार आयोजन करने का निर्णय लिया गया व 4 तारीख को राज्यपाल को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया एवं जिला कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर भी निर्णय हुआ सभी सरपंचों ने 6 तारीख को पंचायत भवन पर ताला लगाने का निर्णय लिया। मीटिंग में सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह जसवंतनगर, प्रियंका लोधी समर्रा, सरदार सिंह यादव बड़गाँव खुर्द, शशि जैन केशवगढ़, घनेन्द्र सिंह यादव रानीपुरा, भज्जू लोधी अजनौर, अरूण प्रताप सिंह खजरार, जयराम राय पठा, राजेन्द्रप प्रजापति बड़ेरा, शिवचरण लोधी नगारा, पुष्पेन्द्र सिंह नचनवारा, प्रभा महदेले मातौली, दिलीप सिंह गोपालपुरा, कल्याण सिंह कॉटी, मोहनलाल जुड़ावन, जितेन्द्र प्रजापति पहाड़ीखुर्द, पुष्पेन्द्र यादव अन्तौरा, दिनेश अहिरवार आलमपुरा, कामनी यादव मामौन, रविन्द्र प्रताप सिह भैरा, कमलेश बुन्देला चन्देरा, संगीता यादव सतगुवाँ और बौरी सरपंच प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला सरपंच संघ की एक बैठक का आयोजन नगर के सिविल लाइन में स्थित एक होटल में किया गया यह बैठक सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला जसवंतनगर की अध्यक्षता में की गई जहां जिले भर से सरपंच इस बैठक में उपस्थित हुए और आगामी रणनीति इस बैठक के दौरान बनाई गई प्रेस को यह तमाम जानकारी सरपंच संघ के मीडिया प्रभारी अरविंद राय ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

