टीकमगढ़ । सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानदार उपभोक्ता भंडार स्व सहायता समूह वन समिति पैक्स समिति एवं अन्य जो शासकीय खाद्यान्न विक्रेता इन सभी ने भी अब हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है जहां प्रदेश स्तरीय संगठन एवं ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के आव्हान पर दिनांक 07 ,08, 09 फरवरी 2023 को पूरे देश की संपूर्ण राशन दुकानदार अपनी अपनी पीओएस मशीन बंद रखकर दुकानें बंद रखेंगे इसी तारतम्य मैं टीकमगढ़ जिले की सभी उक्त दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे इसी श्रंखला में आज दिनांक 03 फरवरी 2023 शुक्रवार को दोपहर 12 वजे कलेक्टर को एक ज्ञापन सूचनार्थ अपनी मांगों के संबंध में सहकारिता संघ द्वारा दिया जाएगा जिसको लेकर सहकारिता संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने सभी संबंधितों से ज्ञापन में सम्मिलित होने और निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने की बात कही है। प्रेस को यह तमाम जानकारी सहकारिता संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।