टीकमगढ़ । जिले के कांग्रेसी युवा नेता एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार पार्टी के लिए सदैव समर्पित और लगन शीलता से काम करते हैं और सदा ही पार्टी के कार्यों में दिन रात मेहनत कर जनता जनार्दन के बीच पहुंचते हैं युवा नेता पंकज अहिरवार की जनता जनार्दन में खासी पकड़ बताई जाती है जो लगातार जतारा क्षेत्र में दिन-रात भ्रमण कर लोगों के बीच पहुंचते हैं और कांग्रेस की रीति- नीति से लोगों को अवगत करा रहे हैं एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की विजय को लेकर जुटे हुए हैं एक खास मुलाकात के दौरान युवा नेता पंकज अहिरवार ने प्रेस को बताया कि जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस ,का नारा आगामी विधानसभा के चुनाव में सफल होगा जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता जनार्दन केबीएच पहुंच रहे हैं और जनता के हितों को लेकर काम कर रहे हैं एवं सत्ता पक्ष की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जा रहा है। युवा नेता एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी में कई अहम जिम्मेवारियां निभा चुके हैं और करीब 20 साल से लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी और लगन शीलता से सक्रिय हैं और काम कर रहे हैं युवा नेता पंकज अहिरवार का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित ही कांग्रेस को सफलता मिलेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी पंकज अहिरवार ने कहा कि 15 महीने में कमलनाथ की सरकार ने जो कर दिखाया था उसे जनता दोबारा देखना चाहती है और जनता जनार्दन का ऐसा कहना है कि कांग्रेस ने सदैव हर वर्ग के लिए समानता का दर्जा दिया है और सभी के हितों को लेकर कांग्रेस काम करती है और करती आ रही है जहां जतारा क्षेत्र में युवा नेता पंकज अहिरवार का काफी वर्चस्व माना जाता है और वह दिन-रात इस क्षेत्र में इस विधानसभा में भ्रमण कर लोगों के दुख दर्दों के बीच पहुंचते हैं और सदैव जनता जनार्दन में ही खड़े दिखाई देते हैं एवं जनता जनार्दन के दुख दर्द बांटते हैं। कांग्रेस के युवा नेता पंकज अहिरवार ने प्रेस को यह भी बताया कि अगर आगामी विधानसभा में युवाओं को मौका दिया गया तो मुझे अगर कोई जिम्मेवारी मिलेगी तो मैं भी उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा और कॉन्ग्रेस को सफल बनाने में कोई भी कसर नहीं छोडूंगा