गई जहां इस यात्रा में शुक्रवार 03 फरवरी 2023 को झांसी – टीकमगढ़ मार्ग पर मध्यप्रदेश शासन की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने पहुंचकर अपने भतीजे एवं खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह लोधी की इस पद यात्रा का स्वागत किया और उन्होंने खरगापुर विधानसभा में राम राज्य स्थापना करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा विधानसभा क्षेत्र वासियों के साथ खरगापुर से पैदल यात्रा पुष्य नक्षत्र के चलते निकाली गई जहां इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में सुख समृद्धि और क्षेत्र का विकास एवं क्षेत्र में शांति ऐसी अनेक कामनाओं के साथ यह यात्रा पुष्य नक्षत्र में आज ओरछा पहुंची। इस यात्रा में भारी संख्या में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र वासी अपने विधायक के साथ मौजूद रहे।

