टीकमगढ़। नगर के नजरबाग ग्राउंड में ब्राइट क्लब द्वारा एवं खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अनीश खान के सहयोग से हाथ से हाथ जोड़ो फुटबॉल कप का पांच दिवसीय आयोजन किया गया जिसका शुक्रवार 3 फरवरी 2023 को फाइनल मैच बुंदेलखंड एफसी क्लब एवं ब्राइट क्लब सी के बीच खेला गया जहां इस खेल में जिले की करीब 10 टीमों ने भाग लिया खेल समापन के अवसर पर फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने अपनी सहभागिता निभाई एवं खिलाड़ियों को लाइनअप कर परिचय किया और अच्छे खेल का प्रदर्शन करने की अपील की फाइनल मैच में बुंदेलखंड एफ सी क्लब ने ब्राइट क्लब सी को 1-0 से हराया वही मैच बहुत ही रोमांचक रहा बुंदेलखंड एफसी क्लब के खिलाड़ी सिद्धार्थ सिंह ने एक गोल मारकर अपनी टीम को विजई बनाया और पार्थ सिंह जूदेव ने इस खेल में सबसे अधिक 5 गोल मारे और सबसे अधिक गोल मारने वाले खिलाड़ी रहे। खेल के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा ,डॉ इसरार सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी व नगर के अनेक वरिष्ठ गणमान्य जन और आमजन मौजूद रहे।

