टीकमगढ़। 4 फरवरी 2023 शनिवार के दिन नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक नगरपालिका अमले के साथ ढोंगा स्थित बीड़ी मजदूर कॉलोनी पहुंचे जहां उन्होंने आवास हीनों को आवास बनाने के लिए भूखंडों का वितरण किया एवं जिन्हें आवास मिल चुके थे उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिले थे उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए और इस कॉलोनी को सर्व सुविधा युक्त बनाने की बात नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने
कही। उन्होंने कहा इस कॉलोनी में मंदिर मस्जिद पार्क सहित सभी सुविधाएं कॉलोनी वासियों को दी जाएंगीं नई बिजली नया पानी नई सड़क नई नालियां तमाम कार्य इस कॉलोनी में किए जाएंगे तमाम प्रकार की सौगातें नगर पालिका अध्यक्ष ने पहुंचकर कॉलोनी वासियों को दीं इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ श्रीमति गीता मांझी नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक सहित संबंधित पार्षद एवं नगर पालिका के अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि शासन के दिशा निर्देशानुसार अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर की बीड़ी मजदूर कॉलोनी में पहुंचकर कॉलोनी वासियों को अनेक सौगातें दी और जल्द ही इस कॉलोनी में करोड़ों रुपए खर्च कर कॉलोनी को सर्व सुविधा युक्त बनाने की बात कही नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक की इन घोषणाओं से कॉलोनी वासियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी और लोग उत्साह में दिखाई दे रहे थे।