टीकमगढ़। शहर में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महोत्सव 17 फरवरी से 23 फरवरी तक होने जा रहा है | पंचकल्याणक महोत्सव निर्यापक मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न होगा| रविवार को टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नंदीश्वर कॉलोनी में पहुंचकर आदिनाथ धाम का भ्रमण किया| साथ ही उन्होंने नंदीश्वर कॉलोनी की गली नंबर तीन एवं चार का भी भ्रमण किया |इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष पंचकल्याणक स्थल ढोंगा मैदान पहुंचे वहां बन रहे पांडाल का निरीक्षण किया |
अध्यक्ष द्वारा मैदान की साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए| पंचकल्याणक महोत्सव के मीडिया प्रमुख प्रदीप जैन बम्हौरी ने बताया कि टीकमगढ़ शहर में पहली बार निर्यापक मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज का आगमन 10 फरवरी को होने जा रहा है | नगर पालिका अध्यक्ष का नंदीश्वर कमेटी एवं पंचकल्याणक समिति द्वारा साल श्रीफल एवं तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया कमेटी की ओर से अध्यक्ष लुईस चौधरी , संयोजक बाबा नायक डीके जैन, गुलाब दाऊ, विमल मंत्री विमल इलेक्ट्रिकल्स राजीव जैन पार्षद उत्तम चंद ठेकेदार, प्रदीप जैन बम्होरी संजय मोदी अंकित जैन बॉबी व्यास एवं जैन समाज के अनेक लोग शामिल रहे|
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

