टीकमगढ़ । पुलिस महा निरीक्षक सागर जोन सागर द्वारा चलाये जा रहे अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये थाना चंदेरा पुलिस द्वारा दिनांक 05.02.2023 को एक अवैध रेत परिवहन करते हुये ट्रेक्टर लाल रंग का महिन्द्रा 585 ट्रेक्टर मय ट्राली के जिसमें रेत बालू भरी हुई थी मय चालक वीरसिंह यादव पिता विजय यादव उम्र 25 वर्ष नि. जेवर थाना चंदेरा को मौके पर रेड कार्यवाही कर पकड कर अभिरक्षा में लिया गया टेक्ट्रर चालक के पास रेत परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज न होने पर थाना चंदेरा में अप.क्र.18/23 धारा 379 ताहि. पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि, शैलेन्द्र सक्सेना सउनि रेवाराम गौंड आर 55 आलोक सेंगर, आर. 147 तेजराम की सराहनीय भूमिका रही।

