टीकमगढ़ । श्री श्री1008 श्री बगाज माता मंदिर में निरंतर एक साल से चलने वाले भजनों के पूजन पर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह द्वारा बगाज माता मंदिर परिसर पर विशाल भंडारा कराया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा सिंह सहित

टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक जसवंतनगर सरपंच महेंद्र सिंह बुंदेला नगर पालिका टीकमगढ़ उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक राजेश साहू कमल सिंह बुंदेला सहित भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी भक्तगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बगाज माता मंदिर परिसर में रविवार 5 फरवरी 2023 को भजनों के पूजन पर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला द्वारा भव्य भंडारा कराया गया जहां भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।