टीकमगढ़ । सहकाररिता समिति कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई अब अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुट हो गई है जहां बीते रोज इस संगठन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के नाम टीकमगढ़ एसडीएम सीपी पटेल और जिला खाद्य अधिकारी के नाम ज्ञापन खाद्य निरीक्षक श्रीमती सपना सेन को को सौंपें थे। वहीं इनकी मांगे पूरी नहीं होने पर अब यह संगठन पूरी तरह से लाम बंद हो चुका है और 7 फरवरी एवं 8 फरवरी और 9 फरवरी 2023 तीन दिन शासकीय राशन दुकानें पूरी तरह से बंद रखेंगे और ना ही पीओएस मशीन का कोई उपयोग किया जाएगा। इस संबंध में सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने कहा कि जब तक शासन प्रशासन हमारी मांगों को नहीं मानेगा तब तक हम लोग लामबंद रहेंगे जिसको लेकर जिला इकाई के जिला अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने संगठन के पदाधिकारियों और संगठन के सभी शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान चलाने वालों से यह अपील भी की है कि 7, 8 और 9 फरवरी 2023 को दुकानें बंद रखे और आंदोलन में पूरे सहयोग के साथ सहभागिता निभाएं। राजकुमार गौतम ने कहा कि जब तक शासन प्रशासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देगा तब तक संगठन इसी तरह एकजुट रहेगा।