टीकमगढ़। सरपंच संघ ने पंचायतों में तालाबंदी कर दी है और 06 फरवरी सोमवार 2023 से अपने वादे के मुताबिक सरपंचों ने पंचायत कार्यालयों में ताले जड़ दिए हैं एवं शासन प्रशासन का विरोध जताने में लामबंद हुए हैं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह बुंदेला जसवंतनगर का कहना है कि मनरेगा में तमाम व्यवधान आने के कारण सरपंच संघ द्वारा बीते रोज शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपें गए थे और कहा गया था कि हमारी मांगे निराकृत की जाए लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उस पर ध्यान नहीं दिया गया जहां शासन प्रशासन को अल्टीमेटम भी दिया गया था कि 6 फरवरी 2023 तक मांगे नहीं हुई तो ग्राम पंचायत कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी जहां शासन प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं की है जिसको लेकर ग्राम पंचायत के कार्यालयों में ताले डाल दिए गए हैं और सरपंचों ने सभी कामकाज बंद कर दिया है इस संबंध में सरपंच संघ ने टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी को एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है जिसमें कहा गया है कि जल्द से जल्द सरपंचों की मांगों को पूर्ण किया जाए जहां ज्ञापन के दौरान विधायक राकेश गिरी ने कहा कि मैं निश्चित ही आप लोगों की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंजाऊंगा और उन्हें आप लोगों की समस्याओं से अवगत कराऊंगा और पूरा आश्वासन भी विधायक राकेश गिरी ने सरपंच संघ की मांगों को हल कराने का दिया है।