टीकमगढ़। जिला मलेरिया कार्यालय टीकमगढ़ में आज आगामी 10 फरवरी से 22 फरवरी 2023 के बीच आयोजित होने वाले फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के लिए मीडिया एडवोकेसी कार्यषाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुये मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.पी.के.माहौर द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 10 और 11 फरवरी को बूथ डे मनाया जायेगा, जिसमें सभी आॅफिस, विघालय, स्कूल और छात्रावासो में स्वास्थ्य कार्यकर्ता दवा सेवन कराने के साथ साथ वाये हाथ की तर्जनी पर फिंगर मार्किंग भी करेंगे और दिनांक 13 से 17 फरवरी तक घर घर भ्रमण के दौरान भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता इसी उद्ेश्य से कार्य करेंगे। दिनंाक 20 से 22 फरवरी तक माॅपअप के दौरान छुटे हुए लोगो को दवा सेवन कराया जायेगा। कार्यकर्ताआंे को अपने ही समक्ष दवा सेवन कराने के स्पष्ट निर्देश हैं। उनके द्वारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि दवा सेवन अभियान में प्रतिबध्यता के साथ आगे आये और जन जागरूकता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अवश्य निभायंे,जिससे कि वर्ष 2027 तक जिले से फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच.एम.रावत द्वारा बताया गया कि टीकमगढ़ जिले में 11 लाख 56 हजार लक्षित जनसंख्या को दवा सेवन कराने के लिए 4163 दवा सेवक एवं 463 दवा सेवक सुपरबाईजर लक्षित किये गये है, जो बूथ और घर घर जाकर दवा सेवन करावेंगे। साथ ही निवाड़ी जिले में 4 लाख 49 हजार लक्षित जनसंख्या को दवा सेवन कराने के लिए 1620 दवा सेवक और 180 सुपरबाईजर तय किये गये है। निवाड़ी जिले में 25 और टीकमगढ़ जिले में कुल 56 मरीज हाथीपाॅव के दर्ज है, इनके अलावा हाईड्रोसील के 17 मरीज भी है। हाथीपाॅव और हाईड्रोसील फाइलेरिया बीमारी के 2 प्रमुख रूप हैं। गतवर्ष रात्री कालीन ब्लड सर्वे में 4200 लोगों के खून की जांच के पश्चात 19 स्वास्थ्य व्यक्तियों में फाइलेरिया के कृमि पाये गये इस कारण से जिले में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम संचालित कर सभी को दवा सेवन कराया जा रहा है।
माॅनिट्रिंग के लिए जिला राजगढ से आये हुये जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. डी.पी. पटैल द्वारा बताया गया कि सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में जिले कि समस्त लक्षित जनसंख्या लाभार्थी होने के कारण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को जिले में प्रशिक्षण देकर लगभग 10 दिवस का समय दिया गया है। इस दौरान दवा सेवन कराने के लिए लोगो को सुविधा के अनुसार भोजन उपरान्त अपने समक्ष ही दवा सेवन कराने का दायित्व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को सौपा गया हैं। मीडिया के सहयोग के माध्यम से इस वृहत कार्य को अधिक सरल और सफल बनाने के लिए उनके द्वारा अपील की गई। बैठक में डी.एच.ओ.-1 एवं बी.एम.ओ. बडागांव डाॅ. शान्तनु दीक्षित द्वारा सभी से अधिक से अधिक सहयोग कर इस अभियान को एक जनआंदोलन का रूप देने का आग्रह किया गया है। बैठक में मीडिया प्रभारी डाॅ.केएल जैन, सहायक मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य मनोज नायक तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

