टीकमगढ़। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम दस्तक अभियान विकास यात्रा तथा जिले में किये जा रहे विकास कार्याें के संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन अपर कलेक्टर पीएस चैहान अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आरके पस्तोर जिला मलेरिया अधिकारी एचएन रावत फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम की माॅनिट्रिंग के लिए जिला राजगढ से आये हुये जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ डी पी पटैल षिषु रोग विषेषज्ञ डाॅ कमलेष गुप्ता सहायक सूचना अधिकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय टीकमगढ़ सुश्री शेफाली तिवारी मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग केएल जैन जिले के प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विकास यात्राओं के दौरान ही जिले में 07 फरवरी को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 07 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक चलाया जायेगा, अभियान अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी जायेगी। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने हेतु दस्तक दलों को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में आगामी 10 फरवरी से 22 फरवरी 2023 के बीच आयोजित होने वाले फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना है। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि दवा सेवन अभियान में जन जागरूकता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायंे जिससे कि जिले में एक भी फाइलेरिया का रोगी नहीं रहे और वर्ष 2027 तक जिले से फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु 05 से 25 फरवरी 2023 तक विकास यात्रा निकाली जा रही हैं। विकास यात्रा के लिये विधानसभावार रूट प्लान तैयार किये गये हैं। अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आरके पस्तोर ने विकास यात्राओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि निर्धारित रूट प्लानों के अनुसार जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन 04 से 05 पंचायतों को जोड़कर विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। विकास यात्रा के दौरान विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण तथा जन सेवा अभियान एवं शासन की महत्वाकांक्षी विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान खिलाड़ी मेधावी छात्र-छात्रा कलाकार सामाजिक उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में नवाचार करते हुये लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभान्वित लाड़लियों का लाड़ली क्लब बनाकर उन्हें यात्राओं के दौरान सम्मानित भी किया जा रहा है।
षिषु रोग विषेषज्ञ डाॅ कमलेष गुप्ता ने दस्तक अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि दस्तक दलों द्वारा घर-घर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का वजन करके उन्हें विटामिन ए की अनुपूरक खुराक एवं आयरन सीरप पिलाया जा रहा है। दस्तक दल की टीमें कुपोषित बच्चों की पहचान कर अन्य बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान कर उपचार करेंगे एवं गंभीर कुपोषित बच्चे तथा एनेमिक बच्चों की पहचान कर उन्हें जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ रेफर कर उपचार करायेंगे। उन्होंने बताया गया कि प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में दस्तक दलों का गठन किया गया जिसमें एएनएम एमपीडब्ल्यू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा पर्यवेक्षक आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी सहायिका ग्राम में प्रचार-प्रसार कर दस्तक अभियान का कार्य करेंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी एचएन रावत ने फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि आगामी 10 और 11 फरवरी को फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन हेतु बूथ डे मनाया जायेगा जिसमें सभी आॅफिस स्कूल काॅलेज और छात्रावासों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता दवा सेवन कराने के साथ ही बांये हाथ की तर्जनी पर निषान फिंगर मार्किंग भी लगायेंगे और 13 से 17 फरवरी तक घर-घर भ्रमण कर स्वास्थ्य कार्यकर्ता इसी उद्देष्य से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 20 से 22 फरवरी तक माॅपअप राउंड के दौरान छूटे हुए लोगों को दवा सेवन कराया जायेगा कार्यकर्ताआंे को अपने ही समक्ष दवा सेवन कराने के स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं जिससे इस बीमारी से जिले को मुक्त कराया जा सके।