टीकमगढ़ । बीट ककरवाहा के कक्ष क्रमांक आर एफ 109 बैसवारी जंगल की घटना जहां चोरों ने बीती रात शिकार को अंजाम दिया है जिसमें तीन बोरी मांस और चार मोटरसाइकिल जप्त की गई है वन विभाग की बड़ी कार्रवाई। अपराधी मौके से फरार। मुखबिर की सूचना प्के अनुसार 1 स्टाफ के द्वारा टीम गठित कर ग्राम बैसवारी के पास जंगल में दल पहुंचा रात्रि करीब 12:00 बजे वन स्टॉप को देखकर मौके से करीब 5- 6 अपराधी वनस्टाफ को देखकर बंदूक से फायर करते हुए भाग गए वनस्टाफ तीन बोरी मांस एवं चार दो पहिया गाड़ी जप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है कार्यवाही करने वालों स्टाफ में वन परीक्षेत्र अधिकारी राम सूत्रकार परिक्षेत्र सहायक बड़ागांव चंद्रभान जैन शहीद मोहम्मद सुनील यादव विकास विश्वकर्मा शेख बफआती सुरक्षा सहायक कल्लू राजा उपस्थित रहे।

