टीकमगढ़ ।शहर में लगातार बिक रही चोरी की रेत की धर पकड हेतू पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ प्रशांत खरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम द्वारा निर्देशित एवं मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जो टीम के द्वारा आज दिनॉक 10.02.23 के 10.30 बजे बीजेपी कार्यालय के सामने एक डम्फर क्र0 एमपी 36 एच 1301 जाते दिखा जो टीम के द्वारा उक्त डम्फर को मय भरी हुई रेत सहित चालक भगवत घोष नि0 भगवंतपुरा थाना दिगौडा को पकडा एवं वाहन को जप्त किया गया उक्त कार्यवाही में उनि० डी०पी०गौतम, प्रआर0 कैलाश, आर0. अनिल पचौरी, आर0 चालक आनंद एवे एनआरएस अजय का विशेष योगदान रहा ।

