टीकमगढ़ । आज का कार्यक्रम राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलय दिवस का शुभारंभ किया गया। यह कायक्रम 10 से 22 फरवरी तक चलाया जाना है जिससे अपने क्षेत्र से फाइलेरिया रोग को समाप्त किया जाए। इन दवाइयों से गंभीर बिमारियों से पीडित व्यक्ति गर्भवती महिलाएं एवं दो साल से छोटे बच्चों को नहीं खिलाना है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा एवं पार्षद व पत्रकार अभय मोर के सानिध्य में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ अर्चना राजपूत खण्ड चिकित्सा अिधकारी डाॅ निर्दोष राजपूत डा रूचि शर्मा डॉ फिरोजा खांन डॉ शिवम डॉ विपुलकांत डा शामिया अंसारी अनीस खांन अतीफ अहमद गगन सोनी राहुल खरया नरेन्द्र कुशवाहा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलेरा का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

