टीकमगढ़ । शहर में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महोत्सव 17 फरवरी से 23 फरवरी 2023 तक होने जा रहा है | श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ निर्यापक मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न होगा | प्रातः 6 मुनि संघ का बिहार बानपुर उत्तर प्रदेश से टीकमगढ़ के लिए होगा टीकमगढ़ में मुनि संगति 8.30 से आगवानी शुरू होगी |महोत्सव के मीडिया संयोजक प्रदीप जैन बम्होरी ने बताया कि टीकमगढ़ शहर में प्रथम बार निर्यापक मुनि श्री108 सुधा सागर जी महाराज का आगमन रविवार को प्रातः 8.30 से होने जा रहा है| टीकमगढ़ शहर की वीर व्यायामशाला को अागवानी की जिम्मेवारी दी गई है |साथ में टीकमगढ़ शहर की 25 महिला मंडल मुख्य रूप से आगवानी में अपना सहयोग करेंगी| मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज का दीक्षा के बाद अधिकांश चातुर्मास एवं प्रवास राजस्थान में रहा| मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का टीकमगढ़ नगर में प्रथम बार आगमन हो रहा है |मुनि श्री पिछले 8 माह से ललितपुर उत्तर प्रदेश में विराजमान थे| मुनि संघ की अगवानी के लिए पूरे शहर की सज्जा की गई है |नंदीश्वर कॉलोनी को दुल्हन की तरह सजाया गया है| वानपुर से टीकमगढ़ रोड पर जगह जगह रंगोली बनाई गई है समाज के लोगों ने अपने घरों पर जैन ध्वज लगा रखा है| रविवार को प्रातः 8:30 मुक्तिधाम रोड पर मुनि संघ की अगवानी होगी | वीर व्यायामशाला के अध्यक्ष सुनील भाई जी ने बताया कि सिंधी धर्मशाला से नंदीश्वर द्वार तक रैंप पर मुनि श्री की आगवानी करेगी | रैंप पर चलकर मुनि श्री नंदीश्वर द्वार तक पहुंचेंगे |मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का 12 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक नंदीश्वर कॉलोनी में प्रवास रहेगा| 17 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक ढोंगा मैदान में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन मुनि श्री के सानिध्य में संपन्न होगा| प्रति दिन मुनि श्री के मांगलिक प्रवचन होंगे शाम को 6 बजे प्रतिदिन जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम का आयोजन लाइव किया जाएगा| कमेटी की तरफ से लुइस चौधरी विमल जैन गुलाब दाऊ जिनेंद्र जैन डीके जैन निखिल जैन, अनुज जैन सापौन आदि लोग शामिल रहेंगे| प्रेस को यह जानकारी प्रदीप जैन नंदीश्वर कॉलोनी निवासी बम्होरी वालों ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

