टीकमगढ़। शासन के निर्देशानुसार जिले में विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। विकास यात्राओं के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणजन प्रसन्न हैं।
इसीक्रम में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आलमपुरा में विकास यात्रा निकाली गई। विकास यात्रा के दौरान खरगापुर विधायक राहुल सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही हरचरन पिता पंचू कुशवाहा को विधि-विधान से पूजन गृह प्रवेश कराया। पक्का मकान मिलने से हरचरन बहुत खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे हैं।

