टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 11 फरवरी 2023 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय सहित तहसील निवाड़ी, जतारा एवं ओरछा न्यायालय में किया गया।
जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मुख्य अतिथ्य में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। लोक अदालत के शुभारंभ समारोह में विशेष न्यायाधीश माननीय श्रीमती गीता सोलंकी कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश माननीय सुभाष सोलंकी, जिला न्यायाधीश माननीय मनोज कुमार, माननीय अनिल कुमार करोरिया, माननीय श्रीमती ज्योति राजपूत, माननीय पारस कुमार जैन, माननीय महेश लचौरिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं माननीय जिला न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय श्रीमती सपना पोर्ते, न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय अमन सिंह भूरिया, माननीय अमित निगम, माननीय अरविन्द सिंह, माननीय प्रदीप सोनी, माननीय संगम सिंह, माननीय सुश्री रिशु भगत, माननीय सुश्री चेतना रूसिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, अभियोजन अधिकारीगण, लीड बैंक अधिकारी सहित बैंक अधिकारीगण, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। उक्त आयोजित हुयी नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील न्यायालय सहित प्रकरणों के निराकरण हेतु 30 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया था। उक्त खण्डपीठों में न्यायालयो में लंबित विद्युत अधिनियम के 50 प्रकरण, आपराधिक शमनीय 229 प्रकरण, चैक बाउन्स के 35 प्रकरण क्लेम के 22 प्रकरण, वैवाहिक की 118 प्रकरण, सिविल के 16 प्रकरण, तथा अन्य 38 प्रकरणों सहित न्यायालयों में लंबित कुल 492 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिनमें कुल राषि रुपये 20325056 रूपये के अवार्ड पारित किये गये। इसके साथ ही बैंक बसूली व अन्य के प्री-लिटिगेषन के कुल 699 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिनमें 5196188 रूपये की बसूली की गयी। इस प्रकार कुल 1191 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें कुल राषि 25521244 मात्र के अवार्ड पारित किये गये। इस लोक अदालत में 2035 लोग लाभवित रहें। जिनको न्यायमित्र के रूप में औषधी एवं फलदार वृक्ष प्रदाय किये गये। उक्त नेशनल लोक अदालत में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश हितेन्द्र सिंह सिसौदिया द्वारा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री सुभाष सोलंकी के साथ मिलकर कई वर्षों से विछुड़े पति पत्नि के जोड़ों को मिलाया एवं उक्त लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय में लंबित 36 वैवाहिक प्रकरणों को आपसी समझाइश देकर राजीनामा करवाया । जोड़ों ने माननीय प्रधान न्यायाधीश महोदय के समक्ष गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलायी एवं जीवन पर्यनत एक-दूसरे के साथ रहने का वचन दिया इसके एवज में प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय श्री सिसौदिया द्वारा न्याय मित्र के रूप में फलदार एवं औषधि वृक्षों का वितरण किया और इन वृक्षों को संतान की तरह पालने का भी उक्त पक्षकारों द्वारा संकल्प लिया गया । तदोपरांत उभय पक्षकार हंसते मुस्कराते हुए अपने घर गये। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

