टीकमगढ़ । मुनि संघ की अगवानी में रविवार 12 फरवरी 2023 की सुबह भारी संख्या में जैन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा जहां जैन श्रद्धालु ललितपुर- कुंडेश्वर रोड पर पहुंचें और मुनि संघ की बडे़ ही गाजे-बाजे के साथ भव्य अगवानी की जहां भारी संख्या में जैन धर्मी शामिल हुए और उनकी अगवानी की गई। उल्लेखनीय है कि आगामी 17 सितंबर 2023 से नगर के स्थानीय ढोंगा क्षेत्र में पंचकल्याणक जैन धर्म महोत्सव का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर मुनि संघ का आगमन हुआ है और इसी को लेकर भारी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मुनि संघ की भव्य अगवानी की।

