टीकमगढ़ । खरगापुर क्षेत्र में रविवार को फुटेर चक्र एक और फुटेर चुक्र दो के साथ दोह चंदेरी में विकास यात्रा निकाली गई। विकास यात्रा में विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाएं बताई गई। इसके साथ ही चंदेरी में 50 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण पीएम आवास योजना के आवास का गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी और अध्यक्षता एसडीएम सौरभ कुमार मिश्रा जनपद पंचायत सीइओ प्रभास राज घनघोरिया द्वारा की गई। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विकास यात्रा का शुभारंभ फु टेर चक्र एक किया गया। उसके बाद फु टेर चक्र 2 शिवनगर दोह चक्र एक दोह चक्र दो चंदेरी कोटरा, चिनगुंवा तक विकास यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण तथा योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
विधायक राहुल सिंह फुटेर चक्र 1 और 2 में नाली निर्माण कार्य संस्कार पब्लिक स्कूल से तालाब तक का शिलान्यास किया। उसके बाद खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित करने की घोषणा की। विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया। पात्र हितग्राहियों को नवीन पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। उसके बाद भूरा रैकवार का प्रधानमंत्री आवास योजना का गृह प्रवेश कराया गया। चंदेरी में 50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान तहसीलदार अनिल गुप्ता विश्व दीपक मिश्रा, महेश दोहरे थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी देरी चौकी प्रभारी नीरज लोधी रतिराम अहिरवार मनमोहन लोधी अमर सिंह यादव करन सिंह आदि सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन इस दौरान मौजूद रहे ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

