टीकमगढ़। सोमवार 13 फरवरी 2023 को दोपहर करीब 1 बजे नगर के लाल दरवाजा में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने अपने निज निवास पर एक प्रेस वार्ता की यह प्रेस वार्ता आगामी 25 फरवरी 2023 से होने वाली बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा सुनाई जाने वाली श्री राम कथा को लेकर की गई जहां इस प्रेस वार्ता में आगामी श्री राम कथा की तैयारियों को लेकर श्री तिवारी ने पत्रकारों को तमाम जानकारियों और तैयारियों से अवगत कराया इस मौके पर आयोजन समिति के रामगोपाल शर्मा, जमुना तिवारी, सुरेश दौंदेरिया, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे, महेंद्र कुमार द्विवेदी सहित रजनी पूनम जायसवाल राम कुमारी द्विवेदी नीरज द्विवेदी एवं आयोजन समिति के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के तमाम पत्रकार गण मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कथा के मुख्य यजमान पंडित राजेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा 25 फरवरी से 05 मार्च 2023 तक होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है कथा स्थल गंजी फील्ड होगा आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन तैयारियां की जा रही हैं जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को कथा सुनने की व्यवस्था और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रुकने ठहरने भोजन आदि की तमाम व्यवस्थाओं में आयोजन समिति जुट चुकी है और तैयारियां की जा रही है कथा के आयोजन को लेकर तमाम जानकारियां इस दौरान कथा के मुख्य यजमान पंडित राजेंद्र तिवारी द्वारा पत्रकारों को प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।