टीकमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत अगस्त 2022 में नए सरपंचों का शपथ ग्रहण हुआ था जिसके पश्चात से करीब आधा वर्ष गुजर गया है लेकिन सरपंचों को अभी तक उनका मासिक भत्ता नहीं दिया गया सरपंचों को करीब 17 सौ रुपए मासिक भत्ता दिया जाता था लेकिन मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरपंचों की भोपाल में महापंचायत बुलाई थी जिसमें 25 सौ रुपए महीना सरपंचों को भत्ते के तौर पर और बढ़ाया गया था एवं यह देने की मुख्यमंत्री ने महापंचायत के दौरान घोषणा भी की थी जहां सरपंचों को करीब 42 सौ रुपए का भत्ता प्रतिमाह दिया जाना था लेकिन करीब 6 माह गुजरने के बाद भी अभी तक सरपंचों को उनका मासिक भत्ता नहीं दिया गया है पिछले कार्यकाल के सरपंचों ने यह भी बताया कि उनका ही भत्ता पिछले कार्य काल का अभी तक नहीं मिला है तो नऐ सरपंचों की तो अभी बात ही अलग है जहां अनेक सरपंचों का कहना है कि हम लोगों का अभी तक जब से सरपंच बने हैं अगस्त 2022 नई पंचवर्षीय में कोई भत्ता उन्हें अभी तक नहीं दिया गया।

