टीकमगढ़ । जनपद जतारा तहसील मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ निवासी करीब 32 वर्षीय युवक लक्ष्मण पुत्र जयराम यादव को बीते रोज एक अज्ञात वाहन ने उस समय जोरदार टक्कर मार दी थी जब वह अपने खेत कुआं से घर आ रहा था टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही करीब दो-तीन घंटे पड़ा रहा जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी तब परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों ने युवक की सुध ली उसके पश्चात युवक को उपचार के लिए झांसी ले जाया गया जहां उपचार के दौरान इस गरीब मजदूर युवक की मौत हो गई जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमति शशि जैन को लगी तत्काल शशि जैन अंत्येष्टि के समय मृतक के परिवारजनों के पास पहुंची और अंतिम संस्कार के दौरान 5000 हजार रुपए की सरपंच द्वारा शासन के नियम अनुसार सहायता राशि तत्काल नगद दी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ भी मौजूद रहे जहां सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ का कहना है किp युवक संबल योजना का हितग्राही है जिसे शासन की तरफ से 400000 लाख रुपए की सहायता राशि दिलाने का भी सरपंच श्रीमति शशि जैन द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है और युवक की पत्नी की पेंशन सहित यह सहायता राशि दिलाऐ जाने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मृतक लक्ष्मण यादव एक मजदूर गरीब परिवार से था जहां अब उसके परिवार में उसकी पत्नि और दो उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं इस परिवार के लिए ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमति शशि जैन और सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने हर संभव सहायता करने का पूरा भरोसा परिवारजनों को दिलाया है। सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया है कि इस दुखी परिवार के लिए ग्राम पंचायत की ओर से जो भी शासन की योजनाएं संचालित हैं और जिन योजनाओं के यह पात्र होगा हर संभव मदद इस परिवार की, की जाएगी।

