नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एंव भारतीय जैन संगठन के संयुक्त तत्वावधान संजय नगर की आंगनवॉडी क्रमॉंक 29
में कैंसर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संजय नगर में रहने वाली महिलाओं को कैंसर की जॉंच करवाने के लिये जागरुक किया मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि कैंसर बीमारी जो है वह जानलेवा है। यदि समय पर इसका इलाज नही किया गया, तो यह बहुत भयावय रूप ले लेती है और लाखो रूपये खर्च होने के बाद भी जान बचाना कठिन हो जाती है। मरीज बहुत तकलीफ से गुजरता है, कैंसर जागरुकता अभियान के संभागीय कार्डिनेटर आशुतोष सिंह ठाकुर ने सभी महिलॉंओं को पूरा डिटेल में समझाया की कैंसर के लक्षण क्या है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

