टीकमगढ़। विधानसभा क्षेत्र खरगापुर की प्रत्येक ग्राम पंचायत में खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है। जहां पर विधायक के तुलादान के लिए लोगों द्वारा तैयारियां की गई, लेकिन विधायक ने अपना तुलादान निरस्त कर कन्याओं का तुलादान करवाया है। इसके साथ ही निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। उसके बाद विभिन्न योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिया गया। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा बल्देवगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रमपुरा, दोनपटार, टीला, पिपरा बिलारी, पचेर के साथ अन्य ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा का कार्यक्रम किया गया। उस कार्यक्रम में सीसी सड़क, स्टाप डैम, तालाब निर्माण, नाली निर्माण के साथ अन्य निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। लोगों के बीच जाकर उनसे चर्चा की और समस्याओं के बारे में पूछा। विधायक ने उनकी समस्या का समाधान तत्काल अधिकारियों के सामने किया। उसके बाद खाद्यान्न पर्ची, बीपीएल कार्ड के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया।…विधायक ने कन्याओं का किया तुलादान…स्थानीय लोगों ने खरगापुर विधायक के तुलादान के लिए व्यवस्थाएं बनाई थी, लेकिन खरगापुर विधायक ने अपना तुलादान निरस्त करके कन्याओं का तुलादान करवा दिया है। इसके साथ ही पिछले वर्ष से विधायक द्वारा हर जगह अपनी जगह कन्याओं का तुलादान करवाते आ रहे है। उसके बाद उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में चर्चा की और प्रमाण पत्र वितरण किए गए। इस दौरान एसडीएम सौरभ कुमार मिश्रा, जनपद पंचायत सीइओ प्रभात घनघोरिया, तहसीलदार, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सरपंच, विश्व दीपक मिश्रा, फूल सिंह, अरवेंद्र सिंह, विजय सिंह यादव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

