टीकमगढ़ । नगर पालिका टीकमगढ़ में एक ऐसा मुद्दा सामने आया जहां नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक के पास कुछ एक ऐसे कर्मचारी वेतन मांगने पहुंचे जिनका नगर पालिका परिषद क्षेत्र के कार्यों से कोई वास्ता ही नहीं था जब यह कर्मचारी नगर पालिका अध्यक्ष के पास वेतन की शिकायत लेकर पहुंचे तब नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ,जनता का पैसा है व्यर्थ क्यों दें, जो कर्मचारी वेतन की शिकायत लेकर पहुंचा वह वर्षों से एक पार्टी के कार्यालय में कार्यरत है जिससे जब नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मैं पिछले वर्षों से एक पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यरत हूं और यही कर्मचारी वेतन लेने नगरपालिका कार्यालय पहुंचा जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह नगरपालिका क्षेत्र के बाहर का कार्य है इसके लिए वेतन नगर पालिका क्यों दे। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि टीकमगढ़ नगरपालिका में पिछले कार्यकाल में मस्टररोल पर ऐसे कई कर्मचारी काम कर रहे थे और मस्टररोल में उनका नाम अंकित है जिनका कार्यक्षेत्र नगरपालिका से बाहर था और तनख्वाह नगरपालिका से ले रहे थे उन्होंने कहा कि जनता का पैसा है जनता के हित में खर्च हो इस तरह के कर्मचारियों की क्या जरूरत है और नगरपालिका उन्हें क्यों वेतन दे।

