टीकमगढ़।परम पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुधा देवी खरे की लगातार पांचवी पुण्यतिथि के उपलक्ष में उनके बेटे कार्तिक खरे के द्वारा शासकीय राजेंद्र हॉस्पिटल टीकमगढ़ के ब्लड बैंक मैं जाकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया गया उनके द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया जाता है उन्होंने बताया कि वह 21 बार रक्तदान करेंगे अभी तक उनके द्वारा छह बार रक्तदान किया जा चुका है कार्तिक खरे टीकमगढ़ जिले के अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला अध्यक्ष होने के नाते समाज जनों को भी एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास है एवं शासकीय कर्मचारी होने के नाते एवं विभिन्न शासकीय कर्मचारी संगठनों से जुड़े होने के नाते उन समस्त शासकीय कर्मचारियों को भी प्रेरित करने में एवं उत्साहवर्धन करने के लिए प्रयासरत रहते हुए इस कार्य को निरंतर करते आ रहे हैं आज उनके साथ कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र खरे एवं अमर शर्मा पुरानी पेंशन बहाली जिला अध्यक्ष टीकमगढ़ मुकेश त्रिपाठी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला सचिव सतीश खरे आजाद शिक्षक संघ महेश अहिरवार अपाक्स जिलाध्यक्ष अजय खरे महामंत्री अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मुकेश खरे जिला सचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महेंद्र खरे (मुन्ना) संगठन सचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा आलोक नगरिया स्वास्थ्य विभाग हेपेटाइटिस प्रभारी बलिराम अहिरवार ब्लड बैंक प्रभारी आदि अन्य लोग रहे उपस्थित

